Thursday, July 23, 2026

वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया सांकेतिक धरना

दुर्ग : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने 22 जुलाई बुधवार को दुर्ग में सांकेतिक धरना दिया। संघ के बैनर तले कर्मी भोजन अवकाश में रैली के माध्यम से जिला चिकित्सालय दुर्ग से एकत्र हुए। जहां कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग एवं कलेक्टर दुर्ग को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और सचिव स्वास्थ्य अमित कटारिया के नाम से मांगो का ज्ञापन सौंपा गया।
संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम, उप प्रांताध्यक्ष प्रमेश पाल, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष खिलावन चंद्राकर, अस्पताल संयोजक राघवेंद्र साहू, महामंत्री लक्ष्मीकांत धोटे और सचिव भूपेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी की प्रमुख मांगों को उठाया गया। इनमें सभी कैडरों की वेतन विसंगति दूर करने,सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति,ठेका प्रथा और आऊट सोर्सिंग तथा संविदा प्रथा बंद करने प्रदेश मे अस्पतालों का निजीकरण बंद करने ओर जीवन दीप समिति कर्मचारियों को नियमित करने तथा प्रदेश में रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने मांग की गई। इस आंदोलन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल कंचादूर की नर्सिंग प्रकोष्ठ की अध्यक्ष जैकलीन डॉन, जिला अस्पताल दुर्ग की मंजू राय कविता साहू, नर्सिंग संयोजक शिवेन्द्र दानी, सुपेला अध्यक्ष सुशीला सिंह, संयुक्त सचिव धनीराम ठाकुर, निकुम अध्यक्ष यामिनी नेताम ,जीवन दीप समिति अध्यक्ष लक्ष्मी कांत , सरस्वती चंद्राकर, योगेश ठाकुर, मुकेश शर्मा, कुलेश्वर देशमुख, सरोज सिंह और रोशन सिंह सहित नर्सिंग कैडर, लैब कैडर, चतुर्थ श्रेणी कैडर, रेडियोग्राफर कैडर, वार्ड वाया, ड्रेसर कैडर,  फार्मासिस्ट कैडर, वाहन चालक कैडर, स्वास्थ्य संयोजक, स्वास्थ्य सुपरवाइजर, कैडर बी ई टी ओ कैडर, संविदा कर्मी,जीवन दीप समिति कर्मचारी और ठेका कर्मचारी का प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news