Thursday, July 23, 2026

बैगापारा शीतला मंदिर में जुड़वास पर्व 27 जुलाई को

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शहर की प्राचीन शीतला मंदिर बैगापारा में 27 जुलाई सोमवार को मां शीतला सेवा समिति द्वारा जुड़वास पर्व का आयोजन किया गया है |
मंदिर के सदस्य मनोज चंद्राकर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा जुड़वास पर्व का आयोजन किया गया है | जिसमें मंदिर को आकर्षक रूप से लाइट झालरों से सजाया गया है| मान्यता है कि माता शीतला की कृपा से न सिर्फ सुख- शांति और समृद्धि मिलती है बल्कि प्राकृतिक आपदाओं से भी छुटकारा मिल जाता है यहां बेहद श्रद्धा से जुड़वास पर्व मनाया जाता है। सदस्य मनोज चन्द्राकर ने यह भी बताया मान्यता यह भी है कि मंदिर में पूजा कर जल शरीर में लगाने से छोटी और बड़ी माता( चिकन पॉक्स) का निवारण हो जाता है उन्होंने आगे बताया कि आयोजन सुबह 27 जुलाई सोमवार को 10:00 बजे से शाम 5:00 तक महिला एवं बालिका मंडलियों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी | उसके बाद शाम 6:00 बजे माता जी आरती होगी तत्पश्चात शहर की 64 पुरुष मंडलियों द्वारा प्रस्तुति हेतु अपनी उपस्थिति प्रदान करने की अनुमति प्राप्त हो चुकी है इसमें शहर के आसपास के 20 वार्डों के श्रद्धालुगण भी उपस्थित रहते हैं मंदिर के सदस्य मनोज चंद्राकर ने शहर के गणमान्य नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है |

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news