Thursday, July 23, 2026

तालाब के आसपास कचरा फेंकने वालों पर निगम की चालानी कार्रवाई, दी गई समझाइश

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं तालाबों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आयुक्त के प्रातः भ्रमण के दौरान जोन-3 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 32, दुर्गापारा स्थित तालाब के आसपास नागरिकों द्वारा कचरा फेंके जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कचरा फेंकने वाले नागरिकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
आयुक्त के निर्देश के परिपालन में जोन-3 के निगम अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर तालाब के आसपास कचरा फेंकने वाले नागरिकों पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही निगम कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को समझाइश देते हुए कहा गया कि सार्वजनिक स्थानों एवं तालाब के आसपास कचरा न फेंके चलाए जा रहे डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन गाड़ियों के कर्मचारियों को दें। निगम अमले ने नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने तथा तालाब एवं उसके आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news