Wednesday, July 22, 2026

शिक्षा व्यवस्था पर सुधार की मांग को लेकर राजधानी के आंदोलन में भागीदारी दी एसआईओ ने

रायपुर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन, शिक्षा सुधार और एनटीए पर उठाई आवाज़

भिलाई : न्यूज़ 36 : भारतीय मुस्लिम युवा छात्रों के संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ इंडिया (एसआईओ) छत्तीसगढ़ ने राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर आयोजित शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने सॉलिडैरिटी (एकजुटता) रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार की मांग रखी।
एसआईओ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अनस खान ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रभावी और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने वर्तमान स्वरूप में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को समाप्त करने तथा परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लागू करने की मांग दोहराई।

 

संगठन की ओर से राज्य सचिव एम.डी. ज़ुल्करनैन ने सॉलिडैरिटी रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एसआईओ ने अपनी प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को समाप्त करना तथा नीट परीक्षा का विकेंद्रीकरण को शामिल किया। संगठन का कहना है कि इससे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, वहीं छात्रों का विश्वास मजबूत होगा। प्रदर्शन में एसआईओ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अनस खान, राज्य सचिव हिदरिस खान, एसआईओ रायपुर के सदस्य शुजा, अरकाम और साद के साथ सहयोगी यूसूफ खान एवं फरहान भी उपस्थित रहे। संगठन ने कहा कि वह छात्रों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण माध्यमों से अपनी आवाज़ उठाता रहेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news