Wednesday, July 22, 2026

दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 निरीक्षक, उपनिरीक्षकों व ASI के तबादले

दुर्ग : न्यूज़ 36 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक कारणों से जिले में पदस्थ छह निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को आगामीआदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार तबादले इस प्रकार हैं :

निरीक्षक राकेश खुटेश्वर को रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी जामुल बनाया गया है।

निरीक्षक हुबलाल चंद्राकर को रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी रानीतराई पदस्थ किया गया है।

उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर का तबादला रानीतराई थाना से खुर्सीपार थाना किया गया है।

उपनिरीक्षक वेदराम चंद्रवंशी को पुलगांव थाना से धमधा थाना भेजा गया है।

उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा का स्थानांतरण धमधा थाना से पुरानी भिलाई थाना किया गया है।

सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी सिंह को धमधा थाना से पुलगांव थाना पदस्थ किया गया है।

यह आदेश 21 जुलाई 2026 को जारी किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news