पुलिस डंपर की तलाश में जुटी
भिलाई : न्यूज 36 : फारेस्ट एवेन्यू में हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LH 3204 पर सवार श्याम राव, उम्र 32 साल, पिता एम रमेश राव, निवासी HSCL कॉलोनी, तेल्हा नाला, खुर्शीपार को अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्याम राव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे में बाइक पर पीछे बैठे कुश नेताम और गौरव ठाकुर को मामूली चोटें आई हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल को ठोकर मारकर भागे अज्ञात डंपर की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
