Tuesday, July 21, 2026

जामगांव (एम) में राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव आज,CM आएंगे

भिलाई : न्यूज़ 36 : पाटन ब्लॉक अंतर्गत जामगांव (एम) स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आज 20 जुलाई को राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल होकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत और उत्साहवर्धन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगभग एक घंटे तक विद्यार्थियों के बीच रहेंगे। वे नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर नवीन शिक्षण सत्र की शुभकामनाएं देंगे तथा उनके साथ संवाद भी करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया जाएगा। साथ ही प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, नए शैक्षणिक सत्र के शैक्षणिक कैलेंडर का विमोचन तथा विद्यालय में स्थापित एस्ट्रोनॉमी लैब का मुख्यमंत्री द्वारा अवलोकन भी किया जाएगा। अंत में मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के साथ न्योता भोजन भी करेंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news