भिलाई : न्यूज़ 36 : आज के तेज़-रफ्तार जीवन में बढ़ती मानसिक चिंताओं, तनाव और अनावश्यक विचारों से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा “ज्यादा सोचने की आदत पर विजय” विषय पर एक विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का निशुल्क आयोजन दिनांक 19 जुलाई रविवार को संध्या 6:30 बजे से सेक्टर-7, स्थित पीस ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।
आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में हैदराबाद से पधार रहे प्रख्यात वक्ता एवं ब्रह्माकुमार बाला किशोर जी अपने प्रेरणादायी विचारों, अनुभवों से सभी का मार्गदर्शन करेंगे।
ब्रह्माकुमार बाला किशोर जी बी.ई., एम.टेक. एवं पीएचडी स्कॉलर हैं। वे बेटर लिविंग के उपाध्यक्ष, ब्रिटिश शेवेनिंग स्कॉलर, आईआईटी मंडी के शोधार्थी तथा ‘स्पायर आईटी समिट’ के संस्थापक हैं। वर्ष 1993 से राजयोग का अभ्यास कर रहे ब्रह्माकुमार बाला किशोर जी भारत के प्रथम डिजिटल वेलनेस कोर्स के निर्माता तथा ब्रह्माकुमारीज़ आईटी विंग के वरिष्ठ सदस्य भी हैं।
आयोजन के मुख्य विषय के अनुसार जब अनावश्यक चिंतन समाप्त होता है, तभी वास्तविक शांति का आरंभ होता है।
इस निःशुल्क कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा,व्यापार जगत,रिसर्च स्कॉलर सहित प्रबुद्धजन लाभ लेंगे।
अधिक जानकारी के लिए भिलाई सेक्टर 7 स्थित मुख्य सेवाकेंद्र राजयोग भवन में संपर्क कर सकते है।
