भिलाई : न्यूज़ 36 : चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल कचांदूर और जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती नौकरी लगाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने श्री शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी अटेण्डर विज्जू चंद्रा पिता भुबन चन्द्रा के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। प्रार्थिया स्वेच्छा रानी पिता तारन सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी सिकोला भाठा दुर्ग ने चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला में अपनी शिकायत में बताई कि वर्ष 2022 में उनके साथ श्रीशंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में काम करने वाला अटेण्डर विज्जू चंद्रा पिता भुबन चन्द्रा निवासी डौंडीलोहारा जिला बालोद के द्वारा शासकीय नौकरी लगाने के नाम से नगद एवं ऑनलाईन के माध्यम से कुल 10,55,698 रुपए छलपूर्वक प्राप्त कर धोखाधड़ी किया है। बिज्जू ने चन्दूलाल चंद्राकर अस्पताल कचांदूर और जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराने के लिए नगद 4.72 लाख रुपए लिया और ऑनलाइन 5,83,698 रुपए लिया है। नौकरी के लिए पूछने पर बिज्जू चंद्रा के द्वारा टालमटोल कर नम्बर ब्लॉक कर दिया।
