भिलाई : न्यूज़ 36 : पुलिस लाइन दुर्ग स्थित सभागार में शौर्य चक्र से सम्मानित निरीक्षक लक्ष्मण केवट, निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख का नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी, सीएसपी समेत सेवानिवृत्त कर्मी मौजूद थे। दोनों निरीक्षकों के उत्कृष्ट साहस, वीरता, नेतृत्व क्षमता और नक्सल विरोधी अभियानों में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए दुर्ग पुलिस ने उन्हें सम्मानित किया है।
शौर्य चक्र भारत का शांति काल में प्रदान किया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। यह सम्मान उन सैन्य, अर्धसैनिक, पुलिस अधिकारियों, नागरिकों को प्रदान किया जाता है। यह अलंकरण राष्ट्र के प्रति समर्पण, बहादुरी, सर्वोच्च सेवा भावना को प्रतीक माना जाता है। निरीक्षक लक्ष्मण केवट का जन्म 1 जुलाई 1986 को मनेन्द्रगढ़ में हुआ। 12 अप्रैल 2007 को जिला सूरजपुर में आरक्षक के पद पर पुलिस सेवा शुरु की। अगस्त 2012 में उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होकर जिला बीजापुर में पदस्थ हुए और नवंबर 2014 में निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली। वर्ष 2012 से 2017 तक बीजापुर, वर्ष 2017 से 2022 तक राजनांदगांव, वर्ष 2022 से वर्तमान तक जिला कांकेर में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वे थाना प्रभारी पखांजूर के पद पर कार्यरत हैं।
