Sunday, May 31, 2026

माडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हार्न वाली बुलेट चलाना पड़ा महंगा

भिलाई : न्यूज़ 36 : सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए माडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्ने, बिना हेलमेट और बिना वैध दस्तावेज के बुलेट मोटर साइकिल चलाने के मामले में दो वाहन मालिकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। सुपेला थाना पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो बुलेट वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान * बुलेट क्रमांक सीजी-07-बीजे-9566 एवं सीजी-07-सीई-3731 तेज आवाज और फटाके जैसी ध्वनि करते हुए आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने के बावजूद वाहन चालकों ने वाहन नहीं रोका, जिसके बाद उनका पीछा कर उन्हें रोका गया। जांच में पाया गया कि दोनों वाहनों में माडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे, जिनसे फटाके जैसी तेज आवाज निकल रही थी। साथ ही वाहनों में प्रेशर हार्न भी लगा हुआ था। वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे तथा उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेज भी नहीं मिले। जांच के दौरान वाहन चालक नाबालिग पाए गए। मामले में वाहन मालिक जमशेद अहमद एवं शमशेर अहमद के विरुद्ध इस्तगाशा एवं 194 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादवे, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह तथा आरक्षक अजीत की सराहनीय भूमिका रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news