Saturday, May 30, 2026

युवा कांग्रेस चुनाव, उम्मीदवारों की सूची फाइनल : प्रदेश और दुर्ग पदाधिकारी बनने के लिए लड़ेंगे चुनाव

सबसे ज्यादा भिलाई नगर से 12 प्रत्याशी मैदान में, भूपेश-देवेंद्र गुट में होगी सीधी टक्कर

भिलाई : न्यूज़ 36 : युवा कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं। प्रदेशप्रदेश स्तर और जिला स्तर के पदाधिकारी बनने के लिए दुर्ग शहर से 10, भिलाई नगर से 12 और दुर्ग ग्रामीण से 7 उम्मीदवार अब मैदान में हैं। इनके बीच अब नामांकन के साथ ही वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। भिलाई नगर, दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामीण जिलों में अध्यक्ष पद के लिए कई युवा नेताओं ने दावेदारी पेश की है। चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के भीतर कई गुट अपने-अपने उम्मीदवारों को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव समर्थक खेमों की रणनीति को लेकर हो रही है।

जिला और प्रदेश स्तर पर युवा कांग्रेस चुनाव में इन उम्मीदवारों का नाम

जिला भिलाई नगर

1. रोहन ताम्रकार

2. दीपक साहू

3. आशुतोष सिंह

4. अर्जुन शर्मा

5. नेतु साहू

6. जुल्फिकार अहमद

7. गुरलिन सिंह

8. रॉबिन सिंह

9. इमाम खान

10. महेश

11. रोशन कुमार

12. कासिम सिद्दीकी

जिला दुर्ग शहर

1. रौनक दुबे

2. मोहित वाल्दे

3. आयुष शर्मा

4. अज़हर अली

5. सोनू साहू

6. सतीश रजक

7. विजय साहू

8. पृथ्वी चंद्राकर

9. पुष्पेंद्र साहू

10. मो. आफताब कुरैशी

जिला दुर्ग ग्रामीण

1. अमनदीप सिंह

2. जयंत देशमुख

3. दीपांकर साहू

4. सुमित चंद्राकर

5 डोमेंद्र कुर्रे

6. आकाश कुर्रे

7. धर्मेश देशमुख

सबसे ज्यादा उम्मीदवार भिलाई नगर में

भिलाई नगर से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी शामिल हैं। प्रदेश स्तर पर भी दुर्ग जिले से कई नेताओं के नाम चर्चा में चल रहे हैं। देवेंद्र समर्थक उम्मीदवारों में गुरलिन सिंह, इमाम खान और जुल्फिकार अहमद के नाम प्रदेश अध्यक्षों और अन्य पदों के लिए चर्चा में हैं। दूसरी ओर भूपेश बघेल गुट की ओर से कासिम सिद्धिकी के नाम की चर्चा काफी है।
भिलाई नगर देवेंद्र यादव का विधानसभा क्षेत्र भी है। ऐसे में भिलाई नगर जिला अध्यक्ष चुनाव पर भी सबकी नजर है। देवेंद्र गुट की ओर से कई नेता इस रेस में शामिल हैं।

दुर्ग ग्रामीण में भी गुटीय मुकाबला

दुर्ग ग्रामीण से 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें प्रदेश और जिला दोनों पदों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष के लिए भी भूपेश और देवेंद्र गुट के बीच सीधा संघर्ष बताया जा रहा है।

दुर्ग शहर में अभी नाम नहीं हो रहा स्पष्ट

इधर दुर्ग शहर में जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और सीनियर नेता राजेंद्र साहू के समर्थकों के बीच ही अपने-अपने प्रत्याशी को लेकर खींचतान की बात सामने आ रही है। हालांकि धीरज और राजेंद्र दोनों ही भूपेश बघेल के समर्थक माने जाते हैं।

दुर्ग में 10 उम्मीदवारों में मुकाबला होना है। इन 10 उम्मीदवारों में प्रदेश पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी के लिए चुनाव लड़ने वालों के नाम हैं। वहीं दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष बनने को लेकर भी अभी तक किसी एक नाम पर स्पष्ट सहमति बनती नजर नहीं आ रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news