Thursday, May 28, 2026

शहर में बाइक चोर बेखौफ,शराब भट्टी, बेकरी और होटल के बाहर से 3 वाहन पार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग-शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहन नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से तीन दोपहिया वाहन चोरी होने के मामले सामने आए हैं। अज्ञात आरोपियों ने दिनदहाड़े और रात में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों मामलों में धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना में धमधा नाका शराब भट्टी के बाहर से एचएफ डीलक्स चोरी हुई, जिसकी कीमत 20 हजार रुपए बताई गई है। दूसरी घटना मालवीय नगर स्टेशन रोड स्थित जय बेकरी के पास हुई, जहां वार्ड सुपरवाइजर की एक्टिवा पार कर दी गई। वहीं तीसरी वारदात होटल एवलान के बाहर हुई, जहां से सेमिनार में आए युवक की होंडा ड्रीम युगा चोरी हो गई।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news