Thursday, May 28, 2026

न्यायालय परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिला न्यायालय परिसर में लॉक करके खड़ी की गई मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दल 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रमेश बिसेन रेलवे मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम में एग्जीक्यूटिव अस्सिटेंट के पद पर पदस्थ है। उनकी पत्नी के नाम से पंजीकृत मोटरसाइकिल होंडा ट्विस्टर सी जी 07 ए एल 1030 को उनका बेटा चलाता है। 25 मई की दोपहर को वह अपनी मोटरसाइकिल होंडा ट्विस्टर को लेकर कार्यालयीन कार्य से न्यायालय आया हुआ था। उसने अपने मोटरसाइकिल को परिसर में खड़ी कर लॉक कर दिया था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आए तो देखा अज्ञात आरोपी ने मोटरसाइकिल की चोरी कर ली है। चोरी के वाहन की कीमत 10000 रुपए आंकी गई है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news