Wednesday, May 27, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन शुरू

भिलाई : न्यूज़ 36 : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

मंत्रालय के अनुसार 31 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ही स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को विशेष लॉगिन क्रेडेंशियल जारी किए हैं, ताकि वे अपने क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन कर सकें। सांसद विजय बघेल ने लोगों से कहा है कि योग्य बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने में सहयोग करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news