वैशाली नगर में अवैध निर्माण पर मंगलवार को कार्रवाई की गई
व्यापारियों पर जुर्माना निगम प्रशासन ने की कार्रवाई
भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर में अवैध निर्माण व सड़क घेरकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र में रोड की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।
निगम अधिकारियों के अनुसार कोहका कैलाश नगर कुरूद भिलाई निवासी एन. संतोषी एवं एन. शैलजा द्वारा प्लाट खसरा नंबर 1606/109 और 1606/110 में बिना भवन अनुज्ञा के सड़क और सार्वजनिक मार्ग की भूमि पर निर्माण कराया जा रहा था। निगम प्रशासन ने पहले संबंधित पक्षों को स्वयं निर्माण हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर राजस्व विभाग, बेदखली टीम और पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पुरोने निर्माण एवं नए निर्माण दोनों को ही बुलडोजर से ढहा दिया गया।
चेतावनी के बाद भी नहीं मानें
पावर हाउस स्थित जवाहर मार्केट में सड़क और नाली के बाहर सामान रखकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों ‘पर भी निगम ने कार्रवाई की। इन्हें निगम द्वारा पूर्व में चेतावनी दी गई थी। बावजूद यातायात बाधित होने और अव्यवस्था की लगातार शिकायतों के बाद निगम टीम ने 26 व्यापारियों पर कुल 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखने कहा गया है।
