Tuesday, May 26, 2026

इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ दबंगई दिखाना पड़ा भारी, दुर्ग पुलिस ने 2 को भेजा जेल

दुर्ग : न्यूज़ 36 : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर धारदार हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर दबंगई दिखाने वाले दो युवकों के खिलाफ रानी तराई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर रौब झाड़ने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार थाना रानी तराई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम औसर के कुछ युवकों द्वारा इंस्टाग्राम में धारदार हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई थी। मामला समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरु की। पुलिस ने संबंधित युवकों की पहचान कर उन्हें थाना लाकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर उक्त पोस्ट साझा करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया और 26 मई 2026 को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में तुलाराम गायकवाड़ (22 वर्ष) एवं गुलशन भारती (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम औसर थाना रानी तराई जिला दुर्ग शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इंस्टाग्राम पोस्ट से संबंधित मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं।रानी तराई पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर भय उत्पन्न करने, हथियारों का प्रदर्शन करने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें, अन्यथा सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news