Tuesday, May 26, 2026

किसान से बीमा करने के नाम पर 3.50 लाख की ठगी

किसान ने 2022 में कराया था बीमा, प्रीमियर जमा करने के बाद नहीं पटाया था किस्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीमा का झांसा देकर लाखों रुपए का ठगी करने का मामला सामने आया है। बोरी पुलिस ने बताया कि ग्राम हिरीं निवासी हेमंत कुमार साहू खेती-किसानी का काम करता है। वर्ष 2022 में पीएनबी मेटलाइफ में सुपर सर्वर प्लान के तहत बीमा कराया था। पॉलिसी का एक प्रीमियम जमा करने के बाद आगे की किस्त नहीं भर पाया था। पीड़ित किसान के मोबाईल पर 7 मई को कॉल आया। कॉल करने वाले ने मन्नत वर्मा स्वयं को बताया था। उसने झांसा में लेकर किसान को बीमा पॉलिसी बंद होना की जानकारी दी। दो किस्त जमा करने पर फिर शुरु हो जाने की बात कहा था। इसके बाद करीब 3 लाख 2 हजार रुपए वापस किसान को मिलने का झांसा दिया। आरोपी ने किसान का आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी लेकर फोटो व्हाट्सएप पर भेजने को कहा। पॉलिसी 2022 में शुरू कराया गया था। किसान के मुताबिक एक अन्य व्यक्ति ने खुद को विजय श्रीवास्तव बताते हुए बैंक खाता नंबर भेजा और पहली किस्त 30 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा था। हेमंत साहू आरोपियों की बातों में आकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नगपुरा शाखा में जाकर बताए गए खाते में रकम जमा कर दी। कुछ देर बाद फिर कॉल आया और कहा गया कि एजेंट पर पेनाल्टी लगी है। पैसा रिलीज करने के लिए सरकार को टैक्स देना पड़ेगा। इसके लिए 1 लाख 8 हजार रुपए जमा कराने को कहा गया। पीड़ति ने 15 मई को यह रकम भी जमा कर दिया। फिर 18 मई को एक और कॉल आया। कॉल करने वाला खुद को जगदीश ठाकुर बताकर खाते में 9 लाख रुपए आने का झांसा देकर 25 प्रतिशत टैक्स के रूप में 2 लाख 52 हजार रुपए खाते में जमा कराया। इस तरह किसान के साथ लाखों रुपए का ठगी हो गया। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news