Tuesday, May 26, 2026

छावनी पुलिस ने कसाई मोहल्ला में जुआ खेलते सात आरोपी को किया गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : छावनी पुलिस ने कसाई मोहल्ला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए खुले स्थान पर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डी और नकद राशि जब्त की है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि कसाई मोहल्ला नाला के पास कुछ लोग रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना छावनी की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान सात आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश और 1,200 रुपए नकद जब्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 तथा धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम : 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में दानिश कुरैशी, विरेंदर चौहान, मोहम्मद चांद, मोहम्मद जाफर, रितिक कोलते, रेहान हुसैन और शेख अफरोज शामिल हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news