Monday, May 25, 2026

राजस्थान का युवक 12 किलो डोडा चूड़ा समेत गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने राजस्थान के एक युवक को 12 किलो से अधिक डोडा चूड़ा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महेंद्र बिश्नोई (24) को बोरसी चौक स्थित शीतला मंदिर के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 किलो 330 ग्राम डोडा चूड़ा जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1.84 लाख रुपए है। थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि सूचना मिली थी कि लाल शर्ट पहने एक युवक डोडा चूड़ा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने घेराबंदी कर नोकड़ा, गोदारा, राजस्थान निवासी महेंद्र को पकड़ा। वह वर्तमान में बोरसी में रहकर डोडा चूड़ा खपा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 (ग), 15 (बी), 27(क) के तहत कार्रवाई की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news