पुलिस ने आरोपी सीईओ के खिलाफ अपराध दर्ज किया, अन्य महिला कार्मियों का बयान भी लेगी पुलिस
भिलाई : न्यूज़ 36 : स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित चौहान ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी शोरूम में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। कंपनी के सीईओ अकिंत आनंद पर एक महिला कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा। महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़,अश्लील सँदेश और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए आक्रोशित होकर पुलिस की उपस्थिति में ही सीईओ के चेहरे पर स्याही फेकी और सीने पर स्याही की बोतल दे मारी। इसके बाद महिला कर्मचारी ने उन्हें धप्पड़ जड़ा और लात मारकर अपना विरोध जताया।
वीडियो जमकर वायरल
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। बताया कि शोरूम की महिला कर्मचारी सुपेला थाना के टीआई विजय यादव ने पहले ही सीईओ के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा चुकी थीं। आरोप है कि सीईओ महिला कर्मचारियों को अश्लील संदेश भेजते थे, गलत तरीके से बात करते थे और उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। मामले की जांच के सिलसिले में अधिकारी आरोप लगाने वाले सीईओ को लेकर शोरूम पहुंचे थे। इसी दौरान वहां उपस्थित महिला कर्मचारी का गुस्सा अचानक भड़क गया।
पुलिस कर्मी बीच बचाव करते रहे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही अंकित आनन्द कार्यालय के भीतर पहुंचे, महिला कर्मचारी तेजी अनुसार, जैसे ही अंकित आनंद से उनकी और बढ़ी और उनके चेहरे व कपड़ों पर स्याही फेंक दी। इसके तुरंत बाद उसने सीईओ को थप्पड़ जड़े और लातों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन महिला का आक्रोश साफ दिखाई दे रहा था।
मालिक पर शिकायत अनसुनी का आरोप
बताया जाता है कि यह मामला केवल एक महिला तक सीमित नहीं है। सूत्रों के अनुसार अन्य महिला कर्मचारी भी सीईओ के व्यवहार से परेशान थीं और उन्होंने भी शिकायत करने की बात कही हालांकि फिलहाल किसी अन्य महिला ने खुलकर सामने बयान नहीं दिया है। यह भी बताया जा रहा है कि शो रूम के मालिक चौहान से अंकित आनंद की हरकतों की शिकायत की गई थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नही दिया। परेशान महिला कर्मचारियों ने सीईओ के खिलाफ आवाज उठाई।
