Sunday, May 24, 2026

मोटर साइकिल की ठोकर से पैर की हड्डियां टूटी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पद्मनाभपुर पुलिस ने दुर्घटना के एक मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम सेलूद निवासी प्रार्थी दिनेश बरहरे कृषि का कार्य करता है। 26 फरवरी को उसका पुत्र सौरम बरहरे अपनी मोटर साइकिल सीजी -07-सी वाई 6442 को चलाते हुए अपनी कंपनी वाशी इंटीग्रेटेड साल्यूशन लिमिटेड में कार्य कर घर वापस आ रहा था। पतोरा गांव के पास सरकारी स्कूल के सामने ही पीछे से आ रही मोटर साइकिल सीजी 04 एनई 9647 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सौरम की मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इससे सौरम के दोनों पैर की हड्डियां टूट गई। घायल को तुरंत जेएनएम एंड रिसर्च सेंटर भिलाई ले गए। वहां से श्री बालाजी अस्पताल रायपुर में ले जाकर भर्ती किया गया जहां उसका कई बार आपरेशन हुआ। सौरम के बाएं पैर को ‘घुटने के नीचे से काटना पड़ा। 26 फरवरी से 27 अप्रैल तक बालाजी अस्पताल रायपुर में भर्ती के दौरान अत्यधिक चोट लगने से वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा था। परिवार वाले 27 अप्रैल को इलाज करने के बाद छु‌ट्टी करवा कर घर से ही आना जाना कर उसका इलाज करवा रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news