Sunday, May 24, 2026

पुलिस से धक्का-मुक्की मामले में 12 के खिलाफ अपराध दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्मृति नगर चौकी में पुलिस जवानों के साथ कथित धक्का-मुक्की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में छह नामजद समेत 10 से 12 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार की शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। स्मृति नगर चौकी में पदस्थ आरक्षक गोविंद कुमार साहू की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है। जिसके आरोपी चेतन चंदेल, राहुल वर्मा, सतीष, जागेश्वर वर्मा, अजय, नेमचंद, अप्पू मेश्राम सहित अन्य लोग एकजुट होकर चौकी पहुंचे और वहां नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्रकरण के मुताबिक प्रदर्शनकारी एक पुराने मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज थे और पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगा रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद भी प्रदर्शनकारी चौकी के भीतर घुस गए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news