Saturday, May 23, 2026

अतिक्रमण, रिसाली में 40 दुकानदारों को नोटिस

भिलाई : न्यूज़ 36 : रिसाली नगर निगम का राजस्व और अतिक्रमण विभाग इन दिनों दुकान के बाहर सामान रखने वाले व्यापारियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। निगम की टीम ने बीते बुधवार को कार्रवाई करते हुए करीब नौ दुकानदारों का सामान जब्त किया। वहीं अब तक 40 दुकानदारों को नोटिस जारी किया जा चुका है। निगम अधिकारियों के अनुसार फुटपाथ पर व्यापार करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। विभाग ने करीब 30 फुटपाथ व्यापारियों की भी सूची तैयार की है, जिन्हें नोटिस थमाया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से दुकान लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वालों को पहले चेतावनी दी जा रही है। नोटिस के बाद भी स्थिति नहीं सुधरने पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि दुकानों के बाहर सामान रखने से सड़कें संकरी हो जाती हैं और ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति, बनती है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news