Monday, September 28, 2026

उमाशंकर एवं अपूर्वा यादव को मिली पी-एचडी.की उपाधि

भिलाई : न्यूज़ 36 : श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  में निरंतर अनुसंधान एवं शोध कार्य जारी है। विश्वविद्यालय में 200 से अधिक छात्र-छात्राए पी.एच.डी. उपाधि के अंतर्गत पंजीकृत है। फार्मेसी संकाय की अपूर्वा यादव एवं उमाशंकर को पी. एचडी की उपाधि प्राप्त हुई। अपूर्वा यादव ने “फार्माकोलॉजिकल एक्सप्लोरेशन ऑफ प्लमबाजिन फॉर दी मैनेजमेंट ऑफ केटरेक्ट” विषय पर डॉ राजेश चौधरी केनिर्देशन में अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उमाशंकर ने “कम्पेरेटिव फार्माकोलाजिकल इनवेस्टिगेशन ऑफ ग्रीन टी कैटेचिन्स फॉर दी मैनेजमेंट ऑफ कैटरेक्ट” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया।विश्वविद्यालय ने इनके उत्कृष्ट शोधकार्य पर विषय विशेषज्ञों की अनुसंशा पर पी.एच.डी. उपाधि प्रदान की है।  विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई पी. मिश्रा, कुलपति डा. संदीप श्रीवास्तव, कुलसचिव, डा. स्मिता सेलट एवं डीन फार्मेसी डा वैभव तिवारी ने बधाई दी है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news