आज से मई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
दुर्ग : न्यूज़ 36 : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा मई-जून 2026 की सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर तथा एलएलबी/एलएलएम (प्रथम, तृतीय एवं पंचम) एटीकेटी सत्र की परीक्षाएं 29 मई 2026 से निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएंगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.durguniversity.ac.in एवं https://durg.ucanapply.com पर अपलोड किए जाएंगे। परीक्षार्थी आवेदन के समय उपयोग की गई आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से 21 मई 2026 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि केवल उन्हीं परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जिनके परीक्षा आवेदन पत्र संबंधित महाविद्यालय द्वारा ऑनलाइन माध्यम से सत्यापित किए गए हैं तथा जिनके आवश्यक दस्तावेज जमा हैं। यह अधिसूचना विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा 19 मई 2026 को जारी की गई है।
