Wednesday, May 20, 2026

दुर्ग में डायल-112 फेज-2 नेट जेन सेवा का शुभारंभ, 39 नए वाहन मिले

मंत्री गजेंद्र यादव ने दिखाई हरी झंडी

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले में नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डायल-112 सेवा को अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित “Phase-2 Next Gen” स्वरूप में शुरू किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने नई डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दुर्ग पुलिस को Phase-2 परियोजना के तहत 35 अत्याधुनिक Emergency Response Vehicles (ERV) और 4 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन प्राप्त हुए हैं। इन वाहनों के शामिल होने से जिले में आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य शासन द्वारा नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डायल-112 सेवा को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नए ERV और हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं, अपराध एवं अन्य आपात स्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर ने कहा कि डायल-112 सेवा आम लोगों के लिए भरोसेमंद व्यवस्था बन चुकी है। नई तकनीक से लैस वाहनों के शामिल होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस सहायता और अधिक मजबूत होगी।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने कहा कि डायल-112 Phase-2 परियोजना पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक आधुनिक, तकनीकी रूप से सक्षम और त्वरित प्रतिक्रिया आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। नवीन नियंत्रण एवं संचार प्रणाली से घटनास्थल तक शीघ्र पहुंच सुनिश्चित होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि जिले को प्राप्त 35 ERV एवं 4 हार्डवे पेट्रोलिंग वाहन विभित्र थाना क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर संचालित किए जाएंगे। इन वाहनों में GPS, PTZ कैमरा, डैश कैमरा और मोबाइल डेटा टर्मिनल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता और रिस्पांस टाइम में सुधार होगा।

(Phase 2 Next Go) छ.ग. डायल-112

एक नंबर, अनेक माध्यम, त्वरित सहायता 112

कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सरस्वती बंजारे, महापौर नीरज पाल, दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  सुखनंदन राठौर ने किया। इस दौरान नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ मौजूद रहे। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में डायल-112 सेवा का उपयोग कर त्वरित सहायता प्राप्त करें तथा सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news