Tuesday, July 7, 2026

भिलाई इस्पात सयंत्र में फिर हुई प्रबंधकीय सर्जरी

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रबंधकीय सर्जरी का सिलसिला जारी है। मंगलवार को फिर टाउनशिप में बड़ा फेरबदल किया गया। तीन कर्मचारियों को विभिन्न विभागों में स्थानांतरित किया गया है। कई कर्मचारी पंद्रह बीस साल से एक ही विभाग में जमे हुए थे।

बीएसपी में काम काज में कसावट लाने के लिए कर्मियों और अधिकारियों को इधर उधर किया जा रहा है। इसके पूर्व नौ मई को प्लांट व टाउनशिप के विभिन्न विभागों में 45 अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसके बाद आज मंगलवार को 30 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया। ईडी

एक्जीक्यूटिव के बाद अब तीस कर्मियों के तबादले

एचआर के आदेश के तहत जारी सर्कुलर में कई अहम विभागों में तबादले हुए हैं। स्थानांतरित तीस कर्मियों में पर्सनल, मेडिकल, नगर सेवाएं, क्रीड़ा एवंस सांस्कृतिक व सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग आदि महकमे शामिल हैं। कुछ विभागों में स्थानांतरित कर्मचारी पंद्रह बीस साल से एक ही विभाग में जमे हुए थे। सूत्रो के मुताबिक अब तक एक्जीक्यूटिव व नान एक्जीक्यूटिव तबादलों स्टील सेक्रेटरी के निर्देश पर बताए जा रहे हैं। प्रबंधकीय कसावट के साथ मेनपावर पर अंकुश लगाना बताया जा रहा है। बीएसपी सहित सेल में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्कीम लागू हो चुकी है जबकि सीआर की भी तैयारी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news