Tuesday, May 19, 2026

दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को दुर्ग पुलिस ने पकड़ की बड़ी कार्रवाई

400 ग्राम सोना सहित 63.50 लाख का माल जप्त, मेरठ से दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मेरठ (उत्तरप्रदेश) से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 400 ग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है, तथा 3 लाख 50 हजार रुपये नगद सहित कुल 63 लाख 50 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया है।

सैकड़ों CCTV फुटेज से मिला सुराग

नेहरू नगर और दुर्ग क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को चुनौती के रूप में लेते हुए थाना सुपेला एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जांच शुरु की। तकनीकी विश्लेषण और घटनास्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद टीम को मेरठ और दिल्ली रवाना किया गया।

फेरीवाले बनकर करते थे रेकी

जांच में सामने आया कि आरोपी रायपुर के मौदहापारा क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रह रहे थे। वहां से दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और नया रायपुर सहित कई शहरों में जाकर कपड़ा और कालीन बेचने के बहाने कॉलोनियों में घूमते थे। जिन मकानों के बाहर ताला लगा मिलता, उन्हें चिन्हित कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

एक बाहर निगरानी करता, दूसरा करता चोरी

पुलिस पूछताछ में आरोपी हासीम खान ने बताया कि वारदात के दौरान एक आरोपी मकान के बाहर निगरानी करता था, जबकि दूसरा अंदर घुसकर चोरी करता था। गिरोह ने बिलासपुर से खरीदी गई एक्टिवा का उपयोग वारदात में किया।

मेरठ के ज्वेलर्स को बेचते थे चोरी का सोना

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी का सोना मेरठ के सलीम ज्वेलर्स को बेचना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने ज्वेलरी दुकान संचालक सलीम खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सोना और नगदी बरामद की।

63.50 लाख का माल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 400 ग्राम सोना कीमत लगभग 60 लाख रुपये एवं 3 लाख 50 हजार रुपये नगद जब्त किया है। कुल बरामद मशरुका 63 लाख 50 हजार रुपये का बताया गया है।

कई शहरों में वारदात कबूली

आरोपियों ने पूछताछ में तिफरा बिलासपुर, नया रायपुर और मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news