Tuesday, May 19, 2026

स्वास्थ्य कर्मियों ने मांगा पुलिस विभाग की तरह 13 माह का वेतन

भिलाई : न्यूज़ 36 : वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्क फ्रॉम होम के आह्वान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए वर्ष मे 13 माह का वेतन दिए जाने की मांग फिर एक बार उठी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के समक्ष वस्तुस्थिति रखते हुए कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड हो, विश्व के विभिन्न देशों के बीच युद्ध की परिस्थिति हो या सामान्य परिस्थिति हो, स्वास्थ्य विभाग का अमला अति आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत अपने पदेन कर्तव्य को अंजाम देते आ रहा है। अति आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत 24 घंटे सातों दिन कार्य प्रणाली पर काम करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मी चाहे त्यौहार हो, रविवार या शासकीय अवकाश हो अपनी सेवाओं मे डटे रहते हैं। ऐसे में इन्हें भी पुलिस विभाग की तरह वर्ष मे 13 माह का वेतन दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अब जबकि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान और केंद्र व राज्य सरकार के आदेश पर सभी विभाग वर्क फ्रॉम होम करेगे वे मानसिक,शारीरिक और आर्थिक रूप से मजबूत होंगे लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी सेवाएं जन हित में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए देनी ही होगा।  इसके लिए इन्हें वास्तविक रूप में आर्थिक रूप से और ज्यादा सशक्त करने की पहल होनी चाहिए। जिसमें 13 माह के वेतन की मांग प्रमुख है।
सैयद असलम ने बताया कि प्रदेश में अधिकारी कर्मचारियों के एक फेडरेशन ने मुख्य सचिव को वर्क फ्रॉम होम करने मंत्रालय और कार्यालयों मे कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को अवसर देने ज्ञापन सौंपा है लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने पीड़ित मानवता के सेवक स्वास्थ्य कर्मियों के संदर्भ में कोई बात नहीं रखी है। इसलिए छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी अपने अधिकारी कर्मचारियों की मांग अपने मंच से लगातार उठाते आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक विभाग ऐसा है जो व्यवहारिक तौर पर वर्क फ्रॉम होम की सुविधा के अंतर्गत काम नहीं कर सकता है।  ऐसे में इन्हें प्रोत्साहन स्वरूप 13 माह का वेतन दिया जाना चाहिए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news