Tuesday, May 19, 2026

पिता का साया नहीं, मेधावी छात्रा ने 89% अंक लाए, अब होगा डॉक्टर बनने का सपना साकार

यूथ सिख सेवा व सर्व समाज कल्याण समिति ने बेटियों की पढ़ाई के लिए दी मदद

भिलाई : न्यूज़ 36 : यूथ सिख सेवा समिति और सर्व समाज कल्याण समिति, भिलाई द्वारा शिक्षा सहायता के लिए प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू के निर्देशन में सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता प्रदान की गई। इन्हीं में से पिता के साये से वंचित एक मेधावी बच्ची ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद 12वीं कक्षा में 89% अंक प्राप्त कर अपने परिवार एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है। बच्ची आगे चलकर डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती है तथा नीट 2027 की तैयारी करना चाहती है। समिति द्वारा उसकी प्रतिभा और संघर्ष को सम्मान देते हुए 20 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। वहीं एक ही परिवार की तीन बेटियों की शिक्षा निरंतर जारी रखने के लिए सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई, ताकि आर्थिक तंगी उनकी पढ़ाई के बीच बाधा न बने। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के आवेदन के सत्यापन के बाद एक बच्चे के एडमिशन के लिए 5,610 रुपए, आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की एक बच्ची की पढ़ाई के लिए 4,500 तथा अन्य एक छात्रा की शिक्षा सहायता के लिए 4,820 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की द्वारा निरंतर जरूरतमंद एवं दिशा में सहयोग किया गया। समिति प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए सहयोग किया जा रहा है, ताकि हर होनहार बच्चा अपने सपनों को साकार कर सके और समाज में एक नई पहचान बना सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news