जामुल पुलिस ने दर्ज किया मामला
भिलाई : न्यूज़ 36 : छावनी चौक क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में जामुल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जामुल पुलिस के अनुसार मृतक अशोक कुमार सिंह पिता शिवलाल प्रसाद सिंह उम्र 64 वर्ष निवासी एमआईजी-2, मकान नंबर 50, कालीबाड़ी चौक हाउसिंग बोर्ड जामुल 14 दिसंबर 2025 की रात अपने स्कूटी से घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे जब वे छावनी चौक के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में अशोक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां
इलाज के दौरान 19 दिसंबर 2025 को उनकी मृत्यु हो गई।
मामले में थाना गोलबाजार रायपुर में पहले बिना नंबर मर्ग कायम किया गया था। बाद में घटना स्थल जामुल थाना क्षेत्र का पाए जाने पर मर्ग डायरी जामुल थाना भेजी गई। जामुल पुलिस ने मर्ग क्रमांक 19/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरु की।
जांच के दौरान मृतक के परिजनों एवं गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पोस्टमार्टम एवं जांच में सड़क दुर्घटना से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाए जाने पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 0335/26 धारा 106 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।
