Saturday, May 2, 2026

चिट्टा का कारोबार करने वाले गिरोह का राजफाश

65 हजार नकद रकम और छह मोबाइल फोन की बनाई जब्ती

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस एक द्वारा जिले में नशीले पदार्थों के अवैध बास कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान है। चलाया जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस नटी ने चिट्टा (हेरोइन) का अवैध कारोबार कर करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कड़ा किया है। आरोपितों के कब्जे से नकद के रकम सहित अन्य सामग्रियों की जब्ती नारा बनाई गई है। भ‌ट्ठी पुलिस भिलाई को 10) शुक्रवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई नली कि सेक्टर-3 शिव मंदिर के पास यह भिलाई क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप 39 से चिट्टा (हेरोइन) का सेवन एवं विक्रय कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां पांच आरोपितों को अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपितों के कब्जे से 21.18 ग्राम चिट्टा, 1020 रुपये के जले हुए नोट, 65 हजार नकद व छह नग मोबाइल फोन की जब्ती बनाई है। मामले में पुलिस ने धारा 8,21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित हरजिंदर सिंह निवासी न्यू खुर्सीपार भिलाई, मोन्टी अरोरा हाउसिंग बोर्ड जामुल, सूरज कुमार लोहार राजनांदगांव, नवजोत सिंह सेक्टर-4 भिलाई और ईशा कौर निवासी कैंप-1 भिलाई को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्रवाई में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news