Sunday, June 21, 2026

आईपीएल सट्टेबाजों को पुलिस ने पकड़ा, मोबाइल से चल रहा ऑनलाइन खेल पकड़ा,

मुखबिर की सूचना पर रेड, 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना उतई और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने ग्राम सेलूद में दबिश देकर 4 सट्टेबाजों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

मोबाइल से चल रहा था सट्टा नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल के जरिए ऑनलाइन आईपीएल मैचों पर हार-जीत का दांव लगाकर अवैध सट्टा संचालित कर रहे थे। टीम ने मौके से ही उन्हें पकड़ लिया।

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी किए जब्त

आरोपियों के कब्जे से 4 एंड्रॉइड मोबाइल (लगभग 37 हजार रुपये कीमत) जब्त किए गए हैं। मोबाइल में मौजूद सट्टा से जुड़े डेटा और स्क्रीनशॉट को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया है।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

प्रकरण में अपराध क्रमांक 224/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 और 07 में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी :  पुलिस ने रजनीकांत साहू (29), तामसेम साहू (30), यमन साहू (20) और जिज्ञासु बंछोर (24), सभी निवासी ग्राम सेलूद, थाना उतई को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक महेश ध्रुव सहित पुलिस स्टाफ और एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध सट्टा और जुआ जैसी गतिविधियों से दूर रहें और ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news