सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा रोजगार प्रशिक्षण 1 मई से
भिलाई : न्यूज़ 36 : सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिलाओं के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है।
समिति द्वारा सिलाई-कढ़ाई एवं दोना पत्तल निर्माण का प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भाग ले रही हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है।
इंद्रजीत छोटू के निर्देशानुसार 1 मई 2026 से विभित्र शासकीय रोजगार योजनाओं की जानकारी एवं प्रशिक्षण भी महिलाओं को प्रदान किया जाएगा, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरु कर सकें।
प्रशिक्षण स्थल एवं समय : प्रवास आंधा पावशाला कैंप एक वृंदा नगर, वार्ड क्रमांक 29
समयः सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
समिति ने क्षेत्र की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे इस प्रशिक्षण में सहभागी बनें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं।
संपर्क: 9827815807
