जनरल सेक्रेटरी भिलाई पहुंचे, राज्य छात्र सम्मेलन का किया शुभारंभ
भिलाई : न्यूज़ 36 : नौजवानों को समाज निर्माण के लिए तैयार करने वाले छात्र संगठन एस.आई.ओ, छत्तीसगढ़ ने अपने वार्षिक छात्र सम्मेलन का ऐलान कर दिया है। यह सम्मेलन 11-12 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसी सिलसिले में 26 अप्रैल को एस. आई. ओ भिलाई इकाई में आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें दिल्ली से आए मुख्य अतिथि एडवोकेट अनीस रहमान ने कहा कि “समाज में बदलाव तब नज़र आता है जब हम उस बदलाव की शुरुआत खुद से करते हैं।” उन्होंने आग्रह किया कि सम्मेलन में ज़्यादा से ज़्यादा छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि एक बेहतर समाज बनाने में सभी का योगदान हो।
इस मौके पर एसआईओ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अनस खान ने कहा कि हमारी प्राथमिकता सभी छात्रों को साथ लेकर शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करते हुए सामाजिक चुनौतियों को लेकर आवाज़ बुलंद करने की है। पोस्टर लॉन्च करते वक़्त मुख्य अतिथि एडवोकेट अनीस रहमान (महासचिव, एस.आई.ओ, इंडिया) , एम डी ज़ुल्करनैन (मीडिया सचिव, एस आई ओ, छत्तीसगढ़), रयान खान (सलाहकार परिषद सदस्य), आमिर खान (सलाहकार परिषद सदस्य), शोएब अली (परिषद सदस्य), इदरीस खान (आयोजन सचिव), अब्दुल अहद फलाही (रायपुर इकाई अध्यक्ष) तथा कार्यकर्ता आदिल सिद्दिकी, अय्यूब खान, जैद अली, इमरान अज़ीज़, एवं अन्य कार्यकता मौजूद थे।
