दो कॉस्मेटिक सामग्री के जांच के लिए नमूने, विक्रेताओं को चेतावनी भी दी
दुर्ग : न्यूज़ 36 : राज्य सरकार के निर्देश पर खाद्य और औषधि विभाग 15 दिन तक अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच करेगा। इसके लिए बाकायदा शेड्यूल जारी किया गया है। मंगलवार को 50 से अधिक दुकानों की जांच की गई।
टीम ने श्रद्धा मेडिकल एजेंसी, वर्धमान एजेंसी, रिषभ डिस्ट्रीब्यूटर्स, टीसी मेडिकोज, जायडस हेल्थ केयर, लाईफ साइंसेस, मेकमनी प्रा. लि., जिन्दत्त डिस्ट्रीब्यूटर्स, भारत एजेंसी और अशोक एजेंसी समेत 10 कॉस्मेटिक बेचने वालों की जांच की। साथ ही थोक औषधि विक्रेता फमों का निरीक्षण के तहत किया।
जांच के दौरान 2 प्रसाधन सामग्री का नमूना जांच के लिए भेजा गया।
सभी फर्मों के खरीदी-बिक्री के रिकार्ड जांचे गए। सभी को सख्त निर्देश दिया गए हैं कि कॉस्मेटिक सामान की खरीदी-बिक्री अधिकृत विक्रेताओं से बिल के माध्यम से की जाए। वहीं खाद्य शाखा ने विभिन्न क्षेत्रों में संचालित गन्ना रस, जूस सेंटर और स्ट्रीट वेंडर्स की जांच की। संचालकों को स्वच्छ पीने योग्य पानी से बने बर्फ का उपयोग करने, रंगों का उपयोग न करने, परिसर के आसपास स्वच्छता रखने, ताजा फलों का प्रयोग करने और डस्टबीन रखने निर्देशित किया गया। पांडे जूस कार्नर, देवांगन जूस कार्नर, मैन्गो जूस में रंग मिलाया जा रहा था।
10 मई तक का शेड्यूल
29 अप्रैलः डेयरी उत्पाद (दूध, दही, पनीर, लस्सी, छाछ)
30 अप्रैलः स्वीट शॉप व मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
1 मई: होटल व रेस्टोरेंट
2 मईः केक व बेकरी उत्पाद
3 मई: मिड-डे मील सेंटर व हॉस्पिटल कैंटीन
4 मईः पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर
5 मई: आइसक्रीम विक्रेता
6 मईः कन्फेक्शनरी प्रतिष्ठानक
7 मईः ढाबा व अन्य खाद्यप्रका प्रतिष्ठान
8 मईः फल-सब्जी विक्रेता
9 मईः बेकरी निर्माता
10 मईः पेप्सी, आइसकैंडी विकेता
