दुर्ग : न्यूज़ 36 : अंजोरा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से अवैध शराब ले जाकर बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 35 बोतल देशी मसाला शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक से शराब ले जाकर बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही अंजोरा चौकी पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम देवा बघेल और कार्तिक यादव उर्फ बबलू बताए। दोनों दुर्ग के रहने वाले हैं।
बाइक की तलाशी में मिली शराब
तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से 35 बोतल देसी मसाला शराब मिली। इसके साथ ही जिस होंडा शाइन मोटर साइकिल से वे शराब ले जा रहे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 3,500 रुपए बताई जा रही है, जबकि बाइक की कीमत लगभग 30 हजार रुपए है। कुल जब्त सामान की कीमत करीब 33,500 रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने भेजा जेल : पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी अवैध शराब के मामलों में शामिल रहे हैं।
इस बार भी वे अवैध तरीके से शराब बेचकर फायदा कमाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को जेल दाखिल कराया।
