दुर्ग : न्यूज़ 36 : बारात से लौट रही एक बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें करीच 19 लोग घायल हो गए। हादसा बोरी थाना क्षेत्र में हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा के अनुसार, बस दुर्ग से मड़ियापार की ओर गई बारात को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान दादा कंपनी की बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में एक बुजुर्ग और एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर के एम्स अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरु कराया। सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
