Saturday, September 26, 2026

सुपेला संडे बाजार में निगम-पुलिस की कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : सुपेला स्थित संडे बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम भिलाई ने रविवार को व्यापक अभियान चलोया। इस कार्रवाई में पुलिस प्रशासन के सहयोग से निगम की टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे लोगों से जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र में आवागमन बाधित करने वाले सात व्यवसायियों पर 500-500 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया। इनमें दिलदार फुट वियर, मनोज सोनकर, मोहम्मद अली, जेश रेडिमेट, जुनेद रेडिमेट, जुबेद रेडिमेंट एवं मोहम्मद राज शामिल रहे। इस तरह कुल 3,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही निगम की टीम ने विद्युत खंभों और डिवाइडरों पर लगाए गए अवैध बैनर-पोस्टर हटाए तथा सड़क पर फैले सामानों को जब्त किया। अधिकारियों ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में निर्धारित सीमा के भीतर ही व्यवसाय करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। व इस संयुक्त अभियान में पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, निगम के राजस्व निरीक्षक, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news