Monday, April 27, 2026

नो-पार्किंग के खिलाफ सख्ती, दुर्ग में 87 वाहन चालकों पर ई-चालान

भिलाई : न्यूज़ 36 : शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने नो पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलायाइस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 87 वाहन चालकों पर ई-चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, अभियान शहर के प्रमुख व्यस्त मार्गों राजेंद्र प्रसाद चौक, इंदिरा मार्केट, मालवीय नगर, कुम्हारी और गुरुद्वारा चौक क्षेत्रों में चलाया गया। यहां अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था, जिसे देखते हुए विशेष निगरानी रखकर कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत राजेंद्र प्रसाद चौक से ग्रीन चौक, इंदिरा मार्केट क्षेत्र, मालवीय नगर चौक से कमिश्रर कार्यालय मार्ग, कुम्हारी से गुरुद्वारा चौक मार्ग और ब्रिज के नीचे खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक नो पार्किंग उल्लंघन के 2171 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि नो पार्किंग में खड़े वाहन न केवल यातायात प्राधित करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाते हैं।
इस अभियान में स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने लगातार निगरानी रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।

दुर्ग पुलिस की अपील : पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें और यातायात नियमों का पालन कर शहर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news