भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर निगम भिलाई के जोन-1. नेहरू नगर स्थित भेलवा तालाब व उद्यान का निरीक्षण निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के निर्देशानुसार किया गया। निरीक्षण के दौरान निगम अधिकारी संजय अग्रवाल, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, उप अभियंता बसंत साहू और रीमा जमुलकर मौजूद थे। टीम ने क्षेत्र की साफ-सफाई और व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान तालाब व उद्यान की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए स्वच्छता, हरियाली और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने तालाब में बेतरतीब फैल रहे कमल, जलकुम्भी तथा अवांछित घास हटाने के निर्देश दिए। साथ ही जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना को गिरे हुए सूखे पेड़ हटाने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
