Monday, April 20, 2026

दुर्ग पुलिस की सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

नगदी व मोबाइल जब्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, सट्टा पट्टी और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

कल्याण-राजधानी गेम में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

थाना वैशालीनगर क्षेत्र में मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कल्याण और राजधानी नामक सट्टा गेम में अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा संचालन करने वाले गिरोह के एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया।विवेचना के दौरान आरोपी संतोष शर्मा उर्फ संतन (40 वर्ष), निवासी कैलाशनगर, जामुल को चिन्हित कर 19 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त एक सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप-6 मोचाइल (कीमत लगभग 25 हजार रुपये) जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुरानी भिलाई में सट्टा खिलाते युवक पकड़ा गया

Oplus_16908288

थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान शांतिपारा स्थित गत्वा तालाब के पास रेड कार्रवाई कर अविनाश डीमर (28 वर्ष) को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 5 सट्टा पट्टी और 4,025 रुपये नगद जब्त किए गए।

इस मामले में अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

लगातार जारी है अभियान

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध सट्टा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने की अपील : दुर्गं पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भौगोलिक संदर्भ

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news