भिलाई : न्यूज़ 36 : बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी स्कूल में ग्रीष्म ऋतु की छुट्टी या समय परिवर्तन करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सचिव अय्यूब खान ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर जनदर्शन कार्यक्रम में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर से और कलेक्टर माध्यम से राज्य सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से ये मांग किया कि प्रदेश एवं जिला में अभी तेजी से गर्मी बढ़ती जा रही है जो पारा अभी 42 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रतिदिन रोज गर्मी बढ़ती भी जा रही है। इस स्थिति को देखते हुये सभी प्राइवेट एवं शासकीय स्कूलों में ग्रीष्म ऋतु की छुट्टी दे दे या समय का परिवर्तन कर दे।
जो सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 तक ही स्कूलों को बच्चों की पढ़ाई के लिये खोले रखे इस दौरान सुबह के 8 बजे के बाद स्कूल में किसी भी प्रकार खुले में या मैदान में किसी भी प्रकार की स्कूलों की एक्टिविटी को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दें। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे बच्चों के स्कूलों सहित अन्य स्कूलों के छात्र छात्राएं के लिये यह मांग रखी जा रही है है इसको नज़रअंदाज ना करे क्योंकि बढ़ती गर्मी बच्चों को गंभीर समस्या हो सकती है बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक वृद्धि के लिये बहुत जरूरी है ऐसी बहुत से स्कूलों से भी लगातार ये शिकायत मिल रही है कि गर्मी में बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है। दो और तीन मंजिलों के स्कूलों में तो और भी परेशानी का सामना बच्चों को करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से अय्यूब खान सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़, पुरुषोत्तम सोनवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो रफीक, जसवंत गायकवाड, बलविंदर सिंह आदि मौजुद थे।
