Wednesday, April 8, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 में विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों ने ली शपथ, टीकाकरण के लिए किया जागरूक

भिलाई : न्यूज़ 36 : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में चिकित्सा अधिकारी डॉ शिखर अग्रवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों ने शपथ ली। बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ शिखर अग्रवाल ने कहा कि विज्ञान नई नई खोजों के माध्यम से नवीन तकनीक,नई दवाएं और वैक्सीन उपलब्ध करा रहा है। मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनके अध्ययन अनुभव और मरीजों के फीडबैक से भारत सरकार को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि नवीन दवाओं उनके शोध मे हम विश्व स्तर अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ रवि शंकर सत्यार्थी ने कहा कि बीमारियों की रोकथाम बचाव व उपचार और निदान को हर स्तर पर सेवाओं के माध्यम से मजबूत करना है। सैय्यद असलम ने मरीजों व परिजनों को बताया कि भारत सरकार एच पी व्ही वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध करा रही है जो गर्भाशय कैंसर से बचाव का महत्वपूर्ण अभियान है। सभी 14 साल पूर्ण कर चुकी बेटियों को यह टीका अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में डा अर्चना मिश्रा, एल एच व्ही आर विश्वास, आर एम ए प्रज्ञा कुशवाहा, स्टाफ नर्स गुलशन खलको, रोशन बर्मन, फार्मासिस्ट तृप्ति चंद्राकर, स्मिता बागड़े, आलिया खातून, समीर रात्रे, निवेश प्रधान, चम्पाकली सोनी, मीरा साहू, सरस्वती ठाकुर, सुनीति वर्मा और प्रीतिका  सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news