Sunday, April 26, 2026

आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : कोहका क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रही महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मृतक को लगातार पैसों की मांग कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कोहका निवासी मोहन रामटेके (42 वर्ष) 28 मार्च 2026 को अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए थे। मर्ग जांच के दौरान सामने आया कि आरोपीगण द्वारा एक लाख रुपये की मांग को लेकर मृतक को बार-बार घर जाकर और फोन के माध्यम से परेशान किया जा रहा था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर मृतक ने आत्महत्या कर ली।

मामले में चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 457/2026 धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की गई। पुलिस ने पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।

इसी क्रम में फरार चल रही आरोपी सोनिया गोस्वामी को 6 अप्रैल 2026 को ग्राम जेवरासिरसा स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की मानसिक प्रताड़ना या अवैध दबाव की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news