कार-स्कूटी व मोबाइल जप्त
भिलाई : न्यूज़ 36 : आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह के खिलाफ जामुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, एक कार और स्कूटी सहित लाखों रुपये की सामग्री जप्त की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि 5 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खेदामारा में नहर किनारे कुछ लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। सूचना पर थाना जामुल पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी “BET BHAI 9” लिंक के माध्यम से आईपीएल मैचों पर सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार स्थान बदलते थे और क्रेटा कार व स्कूटी से घूम घूमकर सट्टा चला रहे थे।
मोबाइल की जांच में करीच 25 से 3 लाख रुपये तक के ऑनलाइन लेनदेन के प्रमाण मिले हैं। मामले में अपराध क्रमांक 220/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्त्तार आरोपी : डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा (28), निवासी मठपारा जामुल,,कुलेश्वर पटेल (28), निवासी खेदामारा जामुल,,दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्त्री (23), निवासी गणेश नगर जामुल
जप्त की गई सामग्री : 03 मोबाइल फोन (iPhone 14 Pro Max सहित), 01 क्रेटा कार,01 स्कूटी (मेस्ट्रो)
कुल जप्ती लगभग ₹4.06 लाख
पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा और जुआ जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें। इस प्रकार के मामलों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Maps
