Sunday, April 12, 2026

भिलाई इस्पात सयंत्र के कर्मचारियों को बड़ी राहत, CPF NRL लोन प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब जल्द ही नॉन-रिफंडेबल CPF (NRL) लोन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होने जा रही है, जिससे कर्मचारियों को जटिल कागजी प्रक्रिया और दफ्तरों के चक्कर से छुटकारा मिलेगा।

ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारी घर बैठे ही CPF लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि पारदर्शिता और प्रक्रिया की गति भी बढ़ेगी।

यूनियन के प्रयास लाए रंग

इस महत्वपूर्ण पहल के पीछे भिलाई इस्पात मजदूर संघ (BIMS) के लगातार प्रयास रहे हैं।

संघ के CPF ट्रस्टी दिल्ली राव और आईपी मिश्रा ने लंबे समय से प्रबंधन के सामने प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाने की मांग रखी थी। उनके सुझावों को अमल में लाते हुए अब प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।

कर्मचारियों को होंगे ये फायदे

लोन आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी

पात्रता से जुड़े संदेह दूर होंगे

समय और श्रम की बचत

अनावश्यक कागजी कार्रवाई से मुक्ति

टॉप-अप लोन पर भी काम जारी

ट्रस्टियों ने बताया कि टेंपरेरी लोन में टॉप अप सुविधा को लेकर भी जल्द समाधान किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को और अधिक सुविधा मिल सके।

कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी

संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार ट्रस्टियों तक पहुंचाया, जिसके चलते यह पहल संभव हो सकी। इस प्रक्रिया में वशिष्ठ वर्मा, हरिशंकर चतुर्वेदी, शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, अविनाश वेगी, भानु साहू, रणधीर, संजय साकुरे, अखिलेश उपाध्याय, राकेश उपाध्याय और उषाकर चौधरी सहित कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news