शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन
दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग चुनाव 2026 को लेकर शनिवार 4 अप्रैल को हुए मतदान में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे दिन उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान हुआ और अंततः चुनाव 85 प्रतिशत मतदान के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
पहले से थी पूरी तैयारी, सख्त दिशा-निर्देश
चुनाव के लिए मतदान सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अधिवक्ता कक्ष क्रमांक 04 के पीछे स्थित मैदान में आयोजित किया गया। मतदान से पहले
चुनाव समिति द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे :
अधिवक्ता परिचय पत्र अनिवार्य
“वन बार वन बोट” के तहत घोषणा पत्र भरना आवश्यक
AIB परीक्षा उत्तीर्ण सदस्यों को प्रमाण पत्र साथ रखना अनिवार्य
17 पदों पर 64 प्रत्याशी मैदान में
इस चुनाव में कुल 17 पदों के लिए 64 प्रत्याशी मैदान में रहे, जिससे मुकाबला बेहद रोचक और कड़ा रहा। मतदान प्रक्रिया में प्रत्येक पद के लिए निर्धारित संख्या के अनुसार ही वोट देना अनिवार्य था, अन्यथा मतपत्र निरस्त होने की चेतावनी दी गई थी।

मतदान की प्रक्रिया :
नीला मतपत्र – अध्यक्ष, सचिव सहित प्रमुख पदों के लिए
गुलाबी मतपत्र – कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य व महिला) के लिए
पदाधिकारियों ने किया मतदान
मतदान के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष नीता जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता के. एल. तिवारी तथा निवर्तमान सचिव रविशंकर सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अधिवक्ताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
यूथवार मतदान की स्थिति
बूथ क्रमांक 01 – 227 वोट
बूथ क्रमांक 02-276 वोट
यूथ क्रमांक 03-243 वोट
बूथ क्रमांक 04-225 बोट
बूथ क्रमांक 05-239 वोट
बूथ क्रमांक 06-244 वोट
कुल मतदानः 1454 वोट (85%)
कुल 1703 मतदाताओं में से 1454 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जो उच्च भागीदारी को दर्शाता है।
शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान
पूरे दिन मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपत्र हुई। मतदान प्रतिशत ने अधिवक्ताओं की जागरुकता और संगठन के प्रति सक्रियता को भी दर्शाया।
अब नजरें परिणाम पर
चुनाव के सफल आयोजन पर सभी मतदाताओं, प्रत्याशियों और चुनाव समिति को बधाई दी गई है। अब सभी की नजरें मतगणना और परिणामों पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि अधिवक्ता संघ की कमान किसके हाथों में जाएगी।
