भिलाई : न्यूज़ 36 : भारतीय थल सेना में अग्नि वीर की भर्ती-2027 के लिए अब 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पहले इसकी तारीख 1 अप्रैल तय की गई थी। इसे संशोधित किया गया है। भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.n ic.in पर जा कर अग्नि वीर की भर्ती के लिए जनरल, तकनीकी, वलर्क, ट्रेडमैन (8वीं-10वीं पास) महिला सैन्य पुलिस नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार 10 अप्रैल रात 11.59 तक आवेदन कर सकते हैं। अग्नि वीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय टाइपिंग टेस्ट देना होगा।
